एक तमन्ना है तेरी पलके अपनी पलकों से मिलाने की
एक आरजू है तेरे आंसू अपनी पलकों पे सजाने की
एक कोशिश है तेरे गम अपने दिल मैं छुपाने की
एक साजिश है तेरी खुशियाँ तुझको लोटाने की
मगर
तेरी नज़र को उसका इंतज़ार आज भी है
गमो के समुन्दर मैं डूबने का अरमान तुझे आज भी है
अपने दिल के ज़ज्बातो को छुपाने की कोशिश तुझे आज भी है
उस पत्थर दिल का क्या जो तेरे मॅन को मोम समझता रहा
उस जलती लौ का क्या जो तुझे हमेशा पिग्लाती रही
उस बेरहम हंसी का क्या जो तेरे सुख मैं भी दुःख का एहेसास दिलाती रही
उस बदनसीब तकदीर का क्या जो तुझे तेरे अंधेरो से वाकिफ कराती रही
क्यूँ अपनी ही परछाइयों के पीछे भाग रही है तू
क्यूँ अपने बेदाग दामन पर दाग लगा रही है तू
तुझ पर अपनी खुशियाँ निसार करने को दिल चाहता है
तुझ पर अपने विश्वास को समर्पित करने को दिल चाहता है
तेरी आँखों से तेरी यादों को चुराने की आस आज भी है
अपने सपनो को तेरी आखो से देखने का इंतज़ार आज भी है
मगर
तेरी नज़र को उसका इंतज़ार आज भी है आज भी है...........
आग़ाज़ है समर का तो अंजाम आएगा ...
-
*पहले तो गुफ़्तगू में मेरा नाम आएगा. फिर इसके बाद देखना इल्ज़ाम आएगा. होगा
मेरे ही नाम जो बे-नाम आएगा. ख़ुशबू के साथ उड़ के जो पैग़...
15 घंटे पहले
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी प्रकाशन में कोई परेशानी है तो यहां क्लिक करें..