सोमवार, 15 दिसंबर 2008

इतना प्यार ना दे कि......


इतना प्यार ना दे कि बह जाउं आज-कल अश्को का बहाव कुछ ज्यादा है
सुना है आते-जाते तुफानो से यहाँ पर कोई सहारा,कोई कश्ती नही मिलती है

इतना प्यार ना दे कि खामोशी मेरे खुलते अधरों को चूम ले
सुना है उन फासलों से तू मेरी तनहाई से हु-ब-हु मिलती है

इतना प्यार ना दे कि हर दर्द अश्को के जैसे पी जाउं
सुना है गुजरे वक्त से दर्द कि दवा भी अश्को में छिपी मिलती है

इतना प्यार ना दे कि आईना भी मुझसे रूठने लगे
सुना है उसकी तनहाई से प्यार क्यूँ सिर्फ़ तुझको मिला
शक्लें तो दोनों की एक-दुसरे से मिलती हैं

"अक्षय" को इतना प्यार ना दे कि समय से पहले बिछड़ जाए
सुना है खुदा से कि प्यार पाने वालों को धड़कने कम मिलती हैं :)
अक्षय-मन

18 टिप्‍पणियां:

  1. क्या सच में ही प्यार करने वालो को धड़कनें कम मिलती है?????

    जवाब देंहटाएं
  2. प्यार करने वालों को नही प्यार पाने वालों को..............
    कभी कीजियेगा किसी को सच्चे दिल से प्यार जो इस प्यार को पायेगा वो आपके नाम अपनी कुछ धड़कने कर देगा......

    जवाब देंहटाएं
  3. सुना है खुदा से प्यार करने वाले को धड़कन कम मिलती हैं

    आपके अपने ही अंदाज़ से कही नज़्म
    बहुत खूब, खूबसूरत

    जवाब देंहटाएं
  4. pyaar panewalon ko lambi aayu milti hai.....taaumra log unhe nahi bhulte
    bahut achhi kvita

    जवाब देंहटाएं
  5. अश्कों के बहाव में ,तूफानों में काश प्य्रार का सहारा मिल जाए /""पल भर को कोई हमें प्यार करले झूंठा ही सही "

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत अच्छा लिखा है आपने...प्यार करने वालों की उम्र कम नहीं होती...आप निश्चिंत रहें....:)
    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  7. अरे मेरे दोस्त, मेरे भाई, मेरी जान, लम्बी उमर मिले तुम्हें.
    क्या खूब लिखा है.

    जवाब देंहटाएं
  8. is taraf vyastaayen kuch adhik hi hain.aapki rachnaaon se pahle bhi rubaru hota raha hoon.ab khulkar bat rakhne lage hain aap.achchi bat hai.dheere-dheere paripakvta aa jayegi hamen aapki rachnaon par vishvaas hai.

    जवाब देंहटाएं
  9. bahot hi khub likha hai akshay aapne dhero badhai swikar karen....


    arsh

    जवाब देंहटाएं
  10. sahi suna hai aapne dard ki dawa bhi ashkon mein hi milti hai..har dard ki dawa hain ye ashk..........bahut achcha likha hai

    जवाब देंहटाएं
  11. bhai thought to naya nahii hai par emotion ache hain .........

    par main tumse better expect karta huun .....

    likhte raho .......

    जवाब देंहटाएं
  12. Kya likhun ?Tabiyat behad kharab thi...kuchh der mushikl se uthi hun...maafee...

    जवाब देंहटाएं
  13. प्यार पाने वालॊ को धड़कनें कम, इसी बात का ता उम्र रहा ग़म।
    कहाँ से लाते हैं इतने विचार? बहुत खूब लिखा

    जवाब देंहटाएं
  14. bhavpurn कविता. प्यार करने वालों को धड़कने कम नहीं मिलती प्यार में समय तेज़ी से gujrta
    लगता है. jo samay milta hai lagata hai bahut kam hai.

    जवाब देंहटाएं
  15. akshay ,

    yaar , jab jab aisa likhte ho , man kahi ud jata hai ....
    pyar ki itni najuk baaten ...
    badhai ..

    Pls visit my blog for new poems..

    vijay
    http://poemsofvijay.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  16. इतना प्यार ना दे कि बह जाउं आज-कल अश्को का बहाव कुछ ज्यादा है
    wah....!itane logon ne itana kuch kah diya ab mai aur kya kahun...? lajwab likhte hain. ek shikayat hai ...aapke ye ta-ta aur bye-bye wale dyan apni our chich lete hain aur comt karne hi nahi dete...samjhaiyega inhen...

    जवाब देंहटाएं