
आँखे हैं बंजर दर्द का
मौसम अभी आया नहीं
यादों के खुले आसमान पर
बादल अभी मंडराया नहीं
आँखे हैं बंजर दर्द का
मौसम अभी आया नहीं
बहुत अजीब सा लगता है
सच ना जाने क्यूँ छुपता है
मैं अकेला हूं आज इसलिए
मैंने कभी कुछ छुपाया नहीं
आँखे हैं बंजर दर्द का
मौसम अभी आया नहीं
दोस्त कभी दो बनाये थे
वो भी हाँ शायद पराये थे
वक़्त ऐसी चाल चल गया
मैं कुछ समझ पाया नहीं
आँखे हैं बंजर दर्द का
मौसम अभी आया नहीं
कुछ पहेलियों में आज मेरी
पहेली भी शामिल होगी
रिश्तों की डोर क्यूँ है उलझी
क्यूँ इसे किसी ने सुलझाया नहीं
आंखें हैं बंजर दर्द का
मौसम अभी आया नहीं
किसी का मैं कुछ हूं
कुछ रिश्तों से बंधा हूं
कुछ रिश्तों के मायने
मैं समझ कभी पाया नहीं
आंखें हैं बंजर दर्द का
मौसम अभी आया नहीं
शब्दों की शाख पर देखो
अरमानों का परिंदा बैठा है
बहुत चाह थी उड़ने की मगर
किसी ने उसे उड़ाया नहीं
आंखें हैं बंजर दर्द का
मौसम अभी आया नहीं
अक्षय-मन


















बहुत मार्मिक रचना है आपकी...मन की व्यथा को सटीक शब्द दिए हैं...बधाई...
प्रत्युत्तर देंहटाएंनीरज
बहुत सशक्त अभिव्यक्ति!
प्रत्युत्तर देंहटाएंआपकी रचनात्मक ,खूबसूरत और भावमयी
प्रत्युत्तर देंहटाएंप्रस्तुति भी कल के चर्चा मंच का आकर्षण बनी है
कल (10/2/2011) के चर्चा मंच पर अपनी पोस्ट
देखियेगा और अपने विचारों से चर्चामंच पर आकर
अवगत कराइयेगा और हमारा हौसला बढाइयेगा।
http://charchamanch.uchcharan.com
आँखें बंजर हैं...विशिष्ट अंदाज़ दर्द बयां करने का..
प्रत्युत्तर देंहटाएंबधाई
good composition...thanks for sharing
प्रत्युत्तर देंहटाएंबहुत बढ़िया.
प्रत्युत्तर देंहटाएंsafal abhivyakti ..banjar aankhen aur dard ...
प्रत्युत्तर देंहटाएंbahut sundar blog hai aapka... aur likha bhi sundar hai.. badhai
प्रत्युत्तर देंहटाएंबहुत ही सुन्दर शब्द रचना ।
प्रत्युत्तर देंहटाएंati sunder geet
प्रत्युत्तर देंहटाएंjo sach nhin chhupate ve akele hi rah jate hain yhi to durbhagy hai .
----- sahityasurbhi.blogspot.com
bahut sundar Akshay ...
प्रत्युत्तर देंहटाएंbahut dino baad rachna mili padhne ko
सुन्दर-.सार्थक प्रस्तुति .बधाई .
प्रत्युत्तर देंहटाएंहमेशा कि तरह बहुत अच्छा लिखा है 'अक्षय'
प्रत्युत्तर देंहटाएंशुभकामनाएं.
-
व्यस्त हूँ इन दिनों